Luchthavenweg 10
5657 EB Eindhoven
The Netherlands
T: (+31) 40 2581 600
info@focus-on-vision.org
Last Updated: 13-Oct-2010
विकासशील देशों में उन लाखों करोड़ों बच्चों और बड़ों को एक सस्ता हल प्रस्तुत करने के लिए जिन्हें आँखों के सुधार की आवश्यकता है परंतु जो चश्मे जैसे एक आसान हल के लिए पैसा खर्च करने में समर्थ नहीं हैं या जिन्हें किसी विशेषज्ञ या चश्मे बनाने वाले की सुविधा उपलब्ध नहीं है. लक्ष्य यह है कि ये चश्मे विद्यमान राहत संगठनों द्वारा हासिल किए जाएँ और उनके स्रोतों के ज़रिए ऐसे बच्चों और बड़ों को दे दिए जाएँ.
राहत संगठनों को प्रत्येक चश्मे के लिए केवल 1 यूरो अदा करना पड़ता है. लेंस की पावर लगातार परिवर्तित होनेवाली होती है और इसे उपयोगकर्ता द्वारा समायोजित किया जा सकता है जिससे किसी विशेषज्ञ या मापन उपकरण की आवश्यकता नहीं होती. यह हर किसी को उपलब्ध होनेवाला अपेक्षाकृत सरल यंत्र है.
नहीं, ऐसा कोई उपाय नहीं है.
क्योंकि 1 यूरो से लोगों को सही दृष्टि मिल सकती है और उसके बाद वे इस अक्षमता से बच सकेंगे.
चश्मों को दुबारा उपयोग में लाना एक बहुत अच्छी पहल है, लेकिन परीक्षण करने, कागज़-पत्र तैयार करने और इन्हें साफ़ करने में बहुत अधिक समय और मेहनत लगती है. साथ ही, इसके बावजूद आपको एक ऐसे नेत्र विशेषज्ञ की ज़रूरत होगी जिसके पास एकदम सही सुधार के लिए उचित मापन उपकरण हो और ऐसा नेत्र विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होगा. इस बात की गुंजाइश बहुत ही कम है कि कोई किसी पुराने चश्मे से उस व्यक्ति की दाईं और बाईं दोनों आँखें ठीक कर दे क्योंकि लेंसों को समायोजित करना पड़ता है. उन पर आनेवाले खर्च से बहुत ही कम कीमत पर लगातार परिवर्तित होनेवाला चश्मा उपलब्ध है.
चश्मे का परीक्षण बच्चों और बड़ों दोनों पर किया जाता है.
दो प्रकार के चश्मे आते हैं, एक बच्चों के लिए और दूसरे बड़ों के लिए. दोनों प्रकार के चश्मों में नज़दीक की नज़र के लेंस और दूर की नज़र के लेंस लगाए जा सकते हैं. बच्चों के लिए बनाई गई किस्मों के परिस्थितिजन्य मापों में 11 से 15 वर्ष तक की आयु के भारतीय बच्चों को ध्यान में रखा गया है, यही सबसे बड़ा अकेला ऐसा समूह है जिसकी ज़रूरत सबसे अधिक है. विश्वभर में, सिर के औसत मापों के परिस्थितिजन्य अंतरों में बहुत अधिक फ़र्क नहीं होता.
समय पर चश्मा न लगवाकर आँखों के दोषों का सुधार न करवा पाने के फलस्वरूप कुछ मामलों में अंधापन हो सकता है. संबंधित अध्ययन के परिणाम नीचे दी गई डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट में देखें.
"Refractive error blindness", World Health Organization 2001
यह फ़ाउंडेशन नीदरलैंड के आइन्दहोवन शहर में चैम्बर ऑफ़ कामर्स के पास पंजीकृत है. पंजीकरण संख्या 17162675 है. सभी दानराशियों का पूरा शत-प्रतिशत उपयोग किया जाता है. हमारे कोई वेतनभोगी सहायक या खर्चीले कार्यालय नहीं हैं.
स्वयं अपने समय और धन का दान करके तथा लोगों, कंपनियों और संस्थाओं की दानराशियों के ज़रिए.
इसका उपयोग उत्पादन कार्यों के लिए होता है ताकि 2008 की दूसरी तिमाही में लाखों चश्मों का उत्पादन करने से शुरूआत की जा सके.
दृष्टि पर ध्यान केंद्रित करना एक ऐसी फ़ाउन्डेशन है जिसका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं है, एक प्रकार से यह एक लाभ न कमाने वाली संस्था है. फ़ाउन्डेशन की एक पीएलसी भी है जो उदाहरण के लिए कंपनियों को बिक्री किए गए चश्मों से प्राप्त धन इकट्ठा करती है. प्राप्त धनराशि पूर्ण रूप से फ़ाउन्डेशन के इस लक्ष्य के लिए खर्च की जाती है कि चश्मे जहाँ तक संभव हो कम-से-कम कीमत पर उपलब्ध किए जाएँ.
हाँ, आप ऐसा कर सकते/सकती हैं. यदि आप फ़ाउंडेशन से संपर्क करते/करती हैं तो हम एक नोटरी विवरण के ज़रिए आपके लिए कर की बचत वाले दान की व्यवस्था कर सकते हैं. जहाँ तक इसकी राशि का प्रश्न है, हम इसे 100 यूरो प्रति वर्ष से शुरू कर सकते हैं. आप अपनी धनराशि का दान वेबसाइट पर यथा स्थापित, पेपाल के ज़रिए भी कर सकते हैं.
आपका सचमुच स्वागत है. आप अपना नाम हमारे किसी बोर्ड सदस्य के पास सूची में दर्ज करवा सकते/सकती हैं. इन्हें मेल भेजें info@focus-on-vision.org. लिखित जानकारी कृपया केवल अंग्रेज़ी, जर्मनी, फ़्रेंच या डच में दें.
अभी तक तो नहीं है. परंतु हमारा वर्ष 2009 में ऐसी एक परिषद स्थापित करने का विचार है.